कलेक्ट्रेटकर्मी महिला को भी लगा घूंस का चस्का- रिश्वत लेते विजिलेंस...

लखनऊ। पेंशन वेरीफिकेशन के लिए रिश्वत ले रही महिला कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। पेंशन अनुभाग में तैनात महिला कर्मी ने पेंशन वेरिफिकेशन के लिए रुपए मांगे थे।
शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला अधिकारी दफ्तर में तैनात महिला कर्मचारी को ₹12000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विजिलेंस की टीम ने पेंशन अनुभाग में तैनात महिला कर्मचारी को पेंशन वेरीफिकेशन के लिए रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
चंद्र माला पटेल नाम की महिला की रिश्वतखोरी को लेकर पीड़ित आने एंटी करप्शन ब्यूरो के पास शिकायत की थी। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने ट्रैकिंग करके रिश्वतखोर महिला कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story
epmty
epmty