माथे के बीच गोली मार सोते भाजपा नेता को मौत की नींद सुलाया

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने सोते भाजपा नेता के माथे के बीचों-बीच गोली मारी, चारपाई पर भाजपा नेता का लहूलुहान शव पडा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
शनिवार को जनपद सहारनपुर के अंबेहटा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष 65 वर्षीय धर्म सिंह की लाश चारपाई पर लहूलुहान पड़ी मिलने से परिजनों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया।

नकुड थाना क्षेत्र के गांव डिडौली में अंजाम दी गई भाजपा नेता की हत्या का उस समय पता चला, जब रोजाना की तरह शनिवार की सवेरे उनके बेटे की बहू उन्हें चाय देने के लिए पहुंची, ससुर की लाश को चारपाई पर लहूलुहान पड़ी देखकर वह बुरी तरह से चीख पड़ी, चीख को सुनते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे। भाई पर नेता के माथे के बीचो-बीच गोली लगी हुई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना नकुड पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किये, पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक भाजपा नेता के बेटे ने बताया है कि वह शुक्रवार की रात तकरीबन 9:00 बजे अपने पिता को चाय देने के के लिए गया था, उस समय वह बिल्कुल ठीक थे, इसके बाद वह सोने के लिए चले गए थे। भाजपा नेता के बेटे का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करते हुए हत्यारोपियों तथा घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


