CJI ने आगे बढ़ाया अपने उत्तराधिकारी का नाम- जल्द जारी..

CJI ने आगे बढ़ाया अपने उत्तराधिकारी का नाम- जल्द जारी..

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने उत्तराधिकारी के नाम को आगे बढ़ाते हुए जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। वरिष्ठता के आधार पर अब जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53 वें सीजेआई बन जाएंगे।

सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई के सेवा निवृत होने के बाद अगले मुख्य न्यायाधीश के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी मिल रही है कि मौजूदा सीजेआई बीआर गवई ने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम को आगे बढ़ा दिया है। अगले महीने की 23 नवंबर को सेवानिवृत होने जा रहे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने तत्कालीन सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना के रिटायरमेंट के बाद देश के मुख्य न्यायाधीश पद को संभाला था।

मौजूदा सीजेआई गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है, जिसके चलते वरिष्ठता के आधार पर अब जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें सीजेआई बन जाएंगे।

सरकार की ओर से जल्द ही नए सीजेआई की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है। 53वें चीफ जस्टिस बनने वाले जस्टिस सूर्यकांत तकरीबन 14 महीने तक इस पद पर विराजमान रहने के बाद वर्ष 2027 की 9 फरवरी को रिटायर हो जाएंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top