आप का कुनबा बढा- प्रदेशाध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता

आप का कुनबा बढा- प्रदेशाध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता

सुल्तानपुर। आप प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह का सुल्तानपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सवेरे से नवीन सब्जी मंडी मोड़ पर जिला अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री डॉ संदीप शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत स्थल पर जमा सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह का स्वागत किया गया।


मंगलवार को सुलतानपुर पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह का स्वागत करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली के माध्यम से उन्हे जिला कार्यालय पर लाया गया। जहां पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित किये गये कार्यक्रम के दौरान दूसरे दलों को छोड़कर आए लगभग 3 दर्जन लोगों को पार्टी की टोपी पहना कर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुकई मौर्य, राजकुमार वर्मा, अशोक यादव, इंद्रजीत यादव, सलमान, सुनीता वर्मा, अजय शर्मा समेत लगभग 3 दर्जन लोगों ने आप में शामिल होने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। इसी सिलसिले में जिला प्रभारी विनोद मिश्रा को जनपद के सभी 45 वार्डों पर प्रत्याशियों का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस मौके पर संगठन को मजबूती देने के लिये जीशान काजू को पार्टी की यूथ विंग का जिला अध्यक्ष और रमाशंकर पांडे को अधिवक्ता विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की घोषणा की। जिसका उपस्थित लोगों ने भारी करतल ध्वनि के साथ उनके निणर्य का स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप शुक्ला, जिला महासचिव रामविलास तिवारी, बृजेश प्रजापति, फिरोज खान, मौहम्मद अख्तर, सुरेश चंद्र, विजय राज, रमाशंकर गौतम, मनीषा पांडे ,सुंदरी देवी, विद्यावती निषाद, वैभव श्रीवास्तव, भास्कर देव मिश्र, कुश यादव, रविंद्र तिवारी, मकसूद अंसारी, अरविंद यादव, उपेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल, जीशान अहमद, मुकेश सिंह, सोमनाथ, अनिल कोरीख् विकास तिवारी, इजहर अहमद आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top