महिला उत्पीड़न रोकने को सजग पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

महिला उत्पीड़न रोकने को सजग पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रुड़की। जनपद पुलिस की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए आरंभ किए गए गौरा शक्ति एप की महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई।

मंगलवार को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिका उत्पीड़न रोकने के लिए आरंभ किये गये गौरा शक्ति एप अभियान के अंतर्गत मोहनपुरा क्षेत्र में एप के बारे में जानकारी दी गई। सिविल लाइन कोतवाली सब इंस्पेक्टर करुणा रॉकली व वंदना त्यागी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शुरू किये गये इस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से किसी भी महिला या बालिका को उन पर पुरुष द्वारा हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न से बचाव के लिए पुलिस की ओर से उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रत्येक महिला एवं बालिका को अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करना है और एक बटन दबाते ही पुलिस उनकी तत्काल सहायता के लिए किसी भी समय उपलब्ध रहेगी।

समाज सेविका सपना चौहान ने मोहनपुरा में शिविर लगाकर पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस गौरा शक्ति एप के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की बात कही तथा कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त की।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top