वाहन खाई में गिरा, 4 महिलाओं की मौत

वाहन खाई में गिरा, 4 महिलाओं की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट में रविवार को सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट-थल मोटर मार्ग पर एक कार संख्या यूके 02 एक 6409 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार महिलाओं समेत कुल छह लोग सवार थे।

इस हादसे में श्रीमती देवकी देवी (90), श्रीमती आशा बसेड़ा, श्रीमती देवी निवासी पुनीगांव, पिथौरागढ़ व श्रीमती तारा देवी निवासी मंडलसेरा की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि चंदन सिंह व गोविन्द सिंह घायल हो गये। दोनों घायल आपस में भाई हैं और मृतकों में शामिल देवकी देवी इनकी मां है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राज्य आपदा प्रबंधन बल के अलावा डीडीहाट के थाना प्रभारी हिमांशु पंत व थल के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से जिला अस्पताल पहंुचाया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।

इस हादसे के बाद डीडीहाट के पुनी गांव में शोक की लहर है। मृतकों में तीनों इसी गांव की रहने वाली हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top