तिरंगा रैली निकालकर किया घर-घर तिरंगे का आह्वान

तिरंगा रैली निकालकर किया घर-घर तिरंगे का आह्वान

रुड़की। पुलिस और प्रशासन की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों के भीतर देश की आजादी का जोश उत्पन्न करते हुए हर हर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

शनिवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील परिसर से आरंभ हुई जागरूकता रैली में शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिये शहीद हुए अमर शहीदों की याद में जोरदार नारे लगाए।

वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ शहर वासियों के भीतर देश की आजादी का जोश भरते हुए रैली में शामिल हुए लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

रैली में शामिल हुए एसडीएम विजय नाथ शुक्ला एवं एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने भी आम जनमानस को देश की आजादी के प्रति जागरुक किया और कहा कि बड़ी मुश्किल से हमारे देश को अंग्रेजो की दासता से आजादी मिली है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि अमर शहीदों को याद करते हैं आजादी के जश्न को हर घर तिरंगा लगाकर उत्साह के साथ मनाएं।


epmty
epmty
Top