बेटे को उठाकर ले गया पति तो पत्नी ने किया ऐसा काम- मचा कोहराम

बेटे को उठाकर ले गया पति तो पत्नी ने किया ऐसा काम- मचा कोहराम

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच पडताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. आरोप है कि महिला का पति बीती रात अपने ससुराल आया था। तब वह अपने तीन साल के बेटे को उठाकर ले गया. जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की।

सोमवार को जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव निवासी अर्चना की शादी 4 वर्ष पूर्व सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में हुई थी। दोनों का एक तीन साल की बेटा भी है। महिला का पति भगवानपुर स्थित एक कम्पनी में जॉब करता है और वहीं पर किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते महिला पिछ्ले कुछ दिनों से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।

आरोप है कि महिला का पति बीते दिन शानिवार की रात उसके मायके में आया। जिसके बाद वो तीन साल के बेटे को उठाकर ले गया। जिससे बुरी तरह से आहत हुई पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पडताल करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। महिला की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top