विधायक ने झटका हाथ- छोड़ा कांग्रेस का साथ- हुए भाजपा में शामिल

विधायक ने झटका हाथ- छोड़ा कांग्रेस का साथ- हुए भाजपा में शामिल

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लगातार झटके पर झटका झेल रही कांग्रेस का हाथ झटकते हुए बद्रीनाथ विधायक ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। एक और वरिष्ठ नेता ने भी आज कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एक साथ दो बड़े झटके उस समय लगे जब टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके दिग्गज नेता धन सिंह नेगी एवं बद्रीनाथ के विधायक तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

तीन दिन के भीतर उत्तराखंड कांग्रेस के 8 बड़े नेताओं द्वारा इस्तीफा दिए जाने से अब कांग्रेस के भीतर बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है।

उधर जानकारी मिल रही है कि राजेंद्र भंडारी ने भी देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर भाजपा ज्वाइन कर ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।

epmty
epmty
Top