सीएम ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को दिया यह बड़ा तोहफा

सीएम ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को दिया यह बड़ा तोहफा

देहरादून। राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली पर्व के मौके पर बोनस का तोहफा दिया गया है। वित्त विभाग की फाइल पर मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी देते हुए राज्य कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है। अब कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते पर आकर टिक गई है।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर्व के मौके पर बोनस का तोहफा देते हुए वित्त विभाग की फाइल को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। कुछ दिन पहले हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और 4ः प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। परंतु इसका निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊपर छोड़ दिया गया था।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने कहा था कि राज्य कर्मचारियों को बोनस एवं डीए देने का फैसला दीपावली पर्व के मौके से पहले हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य विभाग की फाइल को अपनी मंजूरी देकर दिवाली से पहले ही राज्य कर्मचारियों के घरों के भीतर खुशियां बिखेरकर रख दी हैं।

epmty
epmty
Top