सीएम धामी ने पुलिस जवानों की समस्या का निकाला हल - सृजित की नई रैंक

सीएम धामी ने पुलिस जवानों की समस्या का निकाला हल - सृजित की नई रैंक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्घ्होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे। वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्घ्हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। बीते 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बता दें कि 4600 ग्रेड के मामले में दो माह पहले पुलिसकर्मियों के स्वजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे और ग्रेड पे जारी करने की मांग की थी।

epmty
epmty
Top