चमोली में टूटा ग्लेशियर- कई जनपदों को हाईअलर्ट

चमोली में टूटा ग्लेशियर- कई जनपदों को हाईअलर्ट

देहरादून। उत्तरखंड के जनपद चमोली में तपोविन स्थित एक बांध टूट गया है। बांध टूट जाने से हरिद्वार जनपद के साथ-साथ जनपद बिजनौर में भी हाईअलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वहां की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र सरकार से बातचीत कर तुरंत एन.डी.आर.एफ को भेेजने की मांग की है।



मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद चमोली के तपोवन क्षेत्र में अलकनंदा नदी पर बना ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना का बांध टूट गया है। बांध टूटने से लोगों की बहने की खबरे भी आ रही हैं। खतरे को देखते हुए जनपद हरिद्वार में हाईअलर्ट किया गया है। जनपद हरिद्वार के साथ-साथ जनपद बिजनौर में भी हाईअलर्ट रखा गया है। जोशीमठ से आगे ग्लेशियर टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन सचिव एवं जिलाधिकारी चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की है।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सतत पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। तपोवन ऋषि गंगा ग्लेशियर टूटने की खबर से पानी बढ़ने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा किनारे बसे लोगों को वहां से हटाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्र सरकार से बातचीत कर एन.डी.आर.एफ को तत्काल भेजने की मांग की है। एन.डी.आर.एफ की टीम वहां पहुंचने के लिये रवाना हो गई है। इसको केदारनाथ से बड़ी आपदा बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top