युवा कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

युवा कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन को आज जिला युवा कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सभी युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर निर्धन असहाय लोगों को भोजन वितरित किया।

ष्षनिवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की इच्छा का सम्मान करते हुए आज हम उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। सांसद राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के चलते आज अपना जन्म दिन ना मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा ने पार्टी नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। चैधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी के चलते अपना जन्मदिन ना मनाने का जो फैसला किया है। उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। हम उनकी भावनाओं का आदर करते हुए सादगी से उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, के सिद्धांत पर चलने वाले अपने नेता राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए हम सभी जरूरतमंदों की सेवा करके कांग्रेस की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चैधरी एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके शतायु होने की कामना की है।

epmty
epmty
Top