यमुना एक्सप्रेसवे फिर हुआ इंसानी खून से लाल, 3 जवानों समेत पांच मरे

यमुना एक्सप्रेसवे फिर हुआ इंसानी खून से लाल, 3 जवानों समेत पांच मरे
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर बने डिवाइडर से टकराकर हरियाणा के बहादुरगढ में दबिश देने जा रही पुलिस की बोलेरो के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के 3 जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायल हुए तीन अन्य लोगों को गंभीर अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सवेरे मध्य प्रदेश की पुलिस हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपहृत की गई एक किशोरी की बरामदगी के लिए कार में सवार होकर जा रही थी। कार के भीतर थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम व कमलेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल हीरा देवी के अलावा किशोरी को भगाने के आरोपी युवक की बहन प्रीति और ललितपुर निवासी उसके पति धर्मेंद्र, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि सवार थे। एक निजि चालक जगदीश बोलेरो कार को चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर 80वें किलोमीटर के समीप पहुंचते ही तेजी से दौड़ रही बोलेरो कार डिवाइडर से अनियंत्रित होकर टकरा गई।

डिवाइडर से हुई कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति के सदस्य रवि भी शामिल है। हादसे में घायल हुए कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के तकरीबन 1 घंटे तक घायल हुए पुलिसकर्मी और अन्य लोग बोलेरो में ही फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेंद्र ने भी बाद में दम तोड़ दिया है। एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। चालक जगदीश प्राइवेट वाहन चालक था।



epmty
epmty
Top