महिलाओं ने ही महिला को किया बेआबरू- बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

महिलाओं ने ही महिला को किया बेआबरू- बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

झांसी। दंपत्ति के मामले को लेकर चल रहे विवाद में छत पर पहुंची 4 महिलाओं ने गाली गलौज कर एक महिला के कपड़े फाड डाले और उसे निर्वस्त्र कर दिया। महिलाओं ने निर्वस्त्र की गई महिला का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत किये जाने के बाद भी जब पुलिस के कान पर जूं नही रेंगी तो पीडिता ने अदालत का सहारा लेते हुुए आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

नबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसका अपने एक रिश्तेदार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वर्ष 2020 की 19 नवंबर को जिस समय वह अपने मकान की छत पर काम धंधा कर रही थी, उसी समय रिश्तेदार के परिवार की फूलवती, अंजना, मंजू एवं रीना मकान में घुसी और छत पर पहुंचकर उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। चारों महिलाओं ने उसे दबोच लिया और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर उसको निर्वस्त्र कर दिया।

इतना ही नहीं निर्वस्त्र करने के बाद महिलाओं ने उसकी वीडियो मोबाइल से बनाई और फिर जानबूझकर बदनाम करने के उद्देश्य से उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात का उसे उस वक्त पता चला जब कई जानकारों के वायरल हो रही वीडियो के संबंध में उसके पास फोन कर मामले से अवगत कराया। इस घटना के बाद महिला की बेटी ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। फिर पीड़ित महिला साइबर थाने के साथ-साथ नबाबाद थाने भी गई। उच्चाधिकारियों के यहां भी इस बाबत शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बाद में महिला अदालत की शरण में पहुंची तो अदालत के आदेश पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

epmty
epmty
Top