कई स्थानों पर सैंटरों के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा है सशक्त

कई स्थानों पर सैंटरों के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा है सशक्त
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अलमासपुर में 40 दिवसीय सिलाई सैंटर का शुभारम्भ किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्षा शालू सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपने पैरों पर खड़ी हों और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने में सहायक बन सकें।


मिली जानकारी के अनुसार आज साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 40 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई सैंटर का आयोजन किया गया। अलमासपुर में आयोजित उक्त सैंटर का उद्घाटन आज क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, मनोचा खंडेलवाल, पूनम शर्मा सभासद, अलका सैनी ने फीता काटकर किया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा कई नि:शुल्क सिलाई सैंटर चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अलमासपुर में भी शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि सैंटर के समापन के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सिलाई सीखकर महिलाएं स्वरोजगार कर सकेंगी, जिससे उन्हें दो रुपयों की आमदनी होगी और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में अवश्य ही सुधार आयेगा। इस दौरान राजू सैनी, पूनम अग्रवाल, अंकित सैनी, सोनम शर्मा, संगीता हरिजन, प्रिंकी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top