चारा काटने खेत में गई महिला की हत्या

चारा काटने खेत में गई महिला की हत्या
  • whatsapp
  • Telegram

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहबाद कोतवाली इलाके में घर से चारा काटने खेत में गई महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी, जिसका शव आज गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला लोथू गांव की 40 वर्षीय महिला कल दोपहर घर से चारा काटने के लिए खेत में गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि आज गांव के ही नत्थू लाल के गन्ने के खेत में महिला का पड़ा मिला। उसकी हत्या धारदार हथियार से करने के बाद पहचान न हो इस लिए हत्यारों ने उसका चेहरा ईंट से कुचलने का प्रयास भी किया। परिजनों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से मौका मुआयना किया। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वार्ता





  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top