महिला ने किया आत्मदाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक महिला ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजारखाला इलाके में चित्ताखेड़ा निवासी रामचन्दर की पत्नी 55 वर्षीय श्रीमती शीला साहू ने रविवार मध्यरात्रि के बाद अपने कमरें के पीछे खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे गंभीर रुप से झुलसने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस छानबीन कर रही है। महिला का पति घर में मिठाई बनाकर बेचता है।
Next Story
epmty
epmty