दो माह में संगठन पूर्ण कर लेंगे - गौरव जैन

मुजफ्फरनगर। जैन एकता मंच"युवा शाखा" का संगठन तेजी से बन रहा है व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा गौरव जैन ने उम्मीद जतायी की जिस तरह से संगठन के काम में तेजी आयी है व जैन समाज के नोजवान व महिलाओं में भी समाज सेवा को लेकर जागरूकता दिखायी दे रही उसे देख कर लगता है कि दो माह में समस्त प्रदेशो में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सम्पूर्ण राष्ट्रीय कमेटी व प्रदेशो में जिलाध्यक्ष मनोनीत कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर काम पूर्ण हो चुका है व शीघ्र ही शत प्रतिशत निपटा लिया जाएगा।
इसी कड़ी में गौरव जैन ने बताया कि जैन एकता मंच"युवा शाखा" की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुज़फ्फरनगर निवासी अंकित जैन को मीडिया प्रभारी, आगरा निवासी अक्षत जैन को सोशल मीडिया प्रभारी , आगरा ही निवासी समाज सेविका,ओजस्वी लेखिका व जैन विचारिका कु. प्रतीक्षा जैन को संगठन मंत्री,"खतौली"मुज़फ्फरनगर निवासी पारस जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। आशा है कि आप सभी सम्मानित पदाधिकारीगण अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु अहम भूमिका निभाएंगें।