थाने पहुंचे BJP MLA ने जोड़े हाथ- बोले पुलिस का नहीं इलाज

थाने पहुंचे BJP MLA ने जोड़े हाथ- बोले पुलिस का नहीं इलाज

पीलीभीत। दबंगों द्वारा घर पर कब्जा करने के उद्देश्य से मकान में घुसकर महिला से मारपीट करने के मामले में थाने पहुंचे भाजपा विधायक ने प्रभारी निरीक्षक के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपका कुछ इलाज नहीं हो सकता है। आप भाजपा को हराने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भाजपा एमएलए ने थाने में जमकर हंगामा किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र की निरंजन कुंज कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक महिला के घर पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसके मकान में घुसकर मारपीट की गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों का धारा 151 में चालान कर दिया। पूरे मामले की जानकारी जब भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार को लगी तो वे रविवार को पीड़ित महिला को साथ लेकर थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भाजपा को हराने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसके साथ ही भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार ने जनपद के आला अधिकारियों से बात करते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। साथ ही उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। लेकिन पुलिस ने समुचित कार्यवाही करने की बजाय मामले को रफा-दफा करने के उद्देश्य से शांति भंग की धाराओं में दोनों पक्षों का चालान कर मामले को निपटा दिया है।

epmty
epmty
Top