लगा रही थी पोछा- आया करंट- हो गयी मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के जानकीपुर इलाके में घर में पोछा लगाते समय कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने एक महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारीपुरम इलाके में सैदपुर निवासी शिवलाल की पत्नी 42 वर्षीय शिवरानी घर में पोछा लगा रही थी। उसी दौरान वह कमरे में रखे कुलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में महिला को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्ट्ररों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story
epmty
epmty