शुक्र का शनि की राशि में प्रवेश, जानें कौन सी राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

मुज़फ्फरनगर। दैत्य गुरू शुक्रदेव का शनि की राशि मकर में गोचर हो चुका है, जो 21 फरवरी तक रहेगा। चन्द्र राशि के आधार पर यहां भविष्यफल दिया जा रहा है। शुक्र देव भोग, ऐश्वर्य, धन, भौतिक सुख के कारक ग्रह हैं। शुक्र का यह गोचर कौन सी राशि के लिए सौगात लेकर आयेगा और कौन सी राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसे आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):- दशम भाव में गोचर होगा। शुक्र द्वितीय व सप्तमपति हैं। सतर्क रहना होगा। लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करें। मान-हानि के आसार हैं। वाणी के कारण दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुगली न करें और सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। विपरीत के साथ मतभेद हो सकते हैं। बाॅस से सतर्क रहें। भाग्य का सहारा मिलेगा, लेकिन कैरियर पर फोकस करना होगा। प्रमोशन भी हो सकता है। स्थानान्तरण हो सकता है। माता-पिता की बात को मानें। सिद्धकुंजिका स्त्रोत का पाठ करें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):- भाग्य भाव में गोचर होगा। भाग्योदय होगा। कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नया समय, नया नजरिया मिलेगा। भाई-बहनों के साथ सतर्क रहें। आर्थिक लाभ होगा। व्ययाधिक्य न करें। नवार्ण मंत्र का जाप एक माला करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा):- गोचर अष्टम में होगा। बेहद सतर्क व सावधान रहना होगा। स्त्रियों का अपमान करना, अभद्र भाषा में प्रयोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर में डाल सकता है। विपरीत के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, सावधान रहें। भोग की प्रवृत्ति रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। एक्सट्रा मेटेरियल एफेयर से बचकर रहेंगे। नया भवन व वाहन मत खरीदें। जीवनसाथी का ध्यान रखें। सफेद चंदन भगवती के मंदिर में दान करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):- सप्तम भाव में गोचर होगा। कुछ अच्छा, कुछ परेशानी। जीवनसाथी से मतभेद के आसार हैं। विपरीत के प्रति आकर्षण। गलत रास्ते पर पड़ सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। भूमि, भवन में निवेश होगा। जीवनसाथी का सम्मान दिक्कतें दूर करेंगी। शुक्रवार को गुलाब का पुष्प मां भगवती के मंदिर में अर्पित करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):- गोचर षष्ठम भाव में होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मधुमेह के रोगी विशेष सतर्कता बरतें। परहेज ही बचाव है। विवाद में पड़ने से बचें। विदेश जा सकते हैं। सुखों में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्यों से बचें। समाज में छवि बिगड़ सकती है। विरोधी छवि को खराब करने का प्रयत्न करेंगे, निष्फल रहेंगे। जानकार से राय मिलेगी। विद्यार्थियों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। गैर कानूनी कार्य न करें। देवी सूक्त का पाठ नित्य करें।
कन्या (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):- पंचम भाव में गोचर होगा। आपकी जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं। खुशियां बढ़ेंगी। अच्छा समय बीतेगा। प्यार व रोमांस के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता। शत्रु वर्ग पराजित होगा। शेयर मार्केट से लाभ। दाम्पत्य जीवन अद्भुत। आय के नये स्रोत बनेंगे। ग्लेमर से जुड़े हैं, तो अप्रत्याशित लाभ। प्रेम के क्षेत्र में अधिक सफलता मिलेगी। विपरीत द्वारा प्रपोज के चांस हैं। सफेद चंदन अर्पित करें भोलेनाथ के मंदिर में।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):- चतुर्थ भाव में गोचर होगा। सुखों में वृद्धि होगी। घूमना-फिर होगा। परिवार में प्रेम सौहार्द रहेगा। भौतिक सुख बढ़ेंगे। सफलता मिलेगी। व्यापार व नौकरी में लाभ। कार्यक्षेत्र में छवि सुधरेगी। कैरियर में ग्रोथ होगा। कलह की स्थिति न हो, इसका ख्याल रखें। गाय को हरा चारा दें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):- गोचर तृतीय भाव में होगा। परिश्रम बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्राएं लाभप्रद होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता तय है। चुनौतियों का सामना करें। शत्रु भी नतमस्तक होंगे। संचार से संबंधित क्षेत्र में नई शिक्षा मिलेंगी। कठिनाईयां दूर होंगी। जीवनसाथी की राय लें। पार्टनरिशप में विशेष लाभ। सफेद चंदन घिसकर अपने माथे पर शुक्रवार को लगाएं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):- गोचर द्वितीय भाव में होगा। महाधनी योग बनेगा। घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। सरकारी नीतियों से लाभ होगा। जीवन में खुशियां आयेंगी। सतर्कता फिर भी जरूरी है। कोई बुजुर्ग बीमार हो सकते हैं परिवार में। बड़ा रोग हो सकता है। वाणी में मिठास अवश्य रखें। गुलाब के 7 फूल जगदम्बा के मंदिर में अर्पित करें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा):- लगन में ही शुक्र का गोचर होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में ठहराव आयेगा। विदेशी जमीन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विपरीत का साथ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग विशेष लाभकारी है। व्यापार में वृद्धि होगी। बड़ा व्यापार होगा। सभी प्रकार से लाभदायी गोचर है। शिव के मंदिर में दही व चीनी का दान करें शुक्रवार को।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):- 12वें में गोचर होगा। जीवन में बदलाव आयेगा। स्वभाव पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान पर धब्बा न लगें, इसका ध्यान रखें। जीवन स्तर को उच्च करें, पतन से बचे। व्यर्थ के खर्च से बचें। विदेश योग बन रहा है। गाय की सेवा, गाय को गुड़ खिलाना बहुत लाभकारी होगी। मां की सेहत का ध्यान रखें।
मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, च, ची:- एकादश में होगा गोचर। आर्थिक स्तिथि बेहतर। आकस्मिक लाभ होगा। दोस्त मदद करेंगे। जीवन काल में अच्छे लोगों से मिलना होगा। गोचर हर प्रकार से बढ़िया होगा। प्यार का इजहार कर सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ होगा। विपरीत के प्रति आकर्षण ज्यादा रहेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। दुर्गा चालीसा का पाठ सबसे उत्तम है।
जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने, हस्तरेखा व जन्म कुण्डली का विश्लेषण कराने के लिए संपर्क करें।
ज्योतिषविद् व शाबर मंत्र साधक
प्रवीण महाराज
मो. 8630929509