वरुण की सीएम को चिट्ठी-फसलों के नुकसान को मांगा विशेष पैकेज

वरुण की सीएम को चिट्ठी-फसलों के नुकसान को मांगा विशेष पैकेज

लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से सीएम को चिट्ठी भेजते हुए किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए सरकार से विशेष पैकेज मांगा है। उन्होंने कहा है की तराई क्षेत्र के अनेक इलाकों में बाढ़ के चलते किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी से धान, गन्ना और लाई आदि की खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों को अपने पशुओं से भी हाथ धोना पडा है।

बुधवार को पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी भेजी है। जिसमें भाजपा सांसद ने किसानों के लिए फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु विशेष पैकेज दिए जाने की मांग उठाई है। सीएम को भेजी चिट्ठी में वरुण ने लिखा है कि बहेड़ी, पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा और पीलीभीत आदि इलाकों में आई बाढ़ के चलते किसानों द्वारा खेतों में बोई गई फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान, गन्ना और लाई आदि की फसलें पानी में बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। इसके अलावा किसानों को पशुओं का नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा सांसद ने फसलों के मुआयने के बाद नुकसान का आकलन कराने को सरकार से कहा है। साथ ही फसलों की क्षति पूर्ति का मुआवजा और फसल बीमा का विशेष पैकेज देने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है।

epmty
epmty
Top