वरुण गांधी ने CM को लिखा पत्र-खोली धान खरीद की पोल

वरुण गांधी ने CM को लिखा पत्र-खोली धान खरीद की पोल

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद वरुण गांधी ने सीएम को एक बार फिर से पत्र लिखते हुए सुझाव दिया है कि उत्तर प्रदेश में धान की खरीद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की तर्ज पर कराई जाए। जिससे बाजार में ओने पौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होने वाले किसानों को धान की सरकारी खरीद से काफी लाभ पहुंचेगा।




शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से पत्र लिखा है। पीएम को भेजे पत्र में सांसद ने सुझाव दिया है कि उत्तर प्रदेश में धान की खरीद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की तर्ज पर कराई जाए। धान उत्पादकों को गन्ने की भांति धान की आपूर्ति किए जाने के लिए ऑनलाइन पर्चियां दी जाए। सरकारी सेंटरों पर धर्म कांटा लगाते हुए धान की पूरी ट्राली की एक साथ तोल की जाए। धान खरीद में 125 रुपए प्रति क्विंटल तक दिया जाने वाला खर्चा बंद किया जाए और ट्रांसपोर्ट के फर्जी बिलों पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाए। किसानों के हित में सांसद वरुण गांधी द्वारा लिखा गया यह दूसरा पत्र इस समय सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म ऊपर भारी चर्चाओं में है। किसानों का मानना है कि यदि इस पत्र का संज्ञान लेते हुए सरकार की ओर से धान की खरीद कराई जाती है तो किसानों को धान का समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिलना निश्चित है। पीलीभीत व प्रदेश के अन्य जनपदों के किसानों ने पिछले दिनों दिल्ली जाकर सांसद वरुण गांधी से मुलाकात करते हुए अपनी समस्याएं बताई थी। इसके बाद सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की बड़ी समस्याओं को लेकर एक पत्र लिखते हुए उल्लेखित समस्याओं के निराकरण की मांग की थी। उस पत्र में लिखी समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है।

epmty
epmty
Top