वरूण गांधी बोले, मारे-मारे फिर रहे किसान, निराश होकर लगा दी खुद ने आग

वरूण गांधी बोले, मारे-मारे फिर रहे किसान, निराश होकर लगा दी खुद ने आग

नई दिल्ली। पीलीभीत लोकसभा से सांसद वरूण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर किसानों को परेशान देखते हुए कहा है कि कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। इस व्यवस्था ने किसानों को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई दुर्घटना से निराश होकर वरूण गांधी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।



epmty
epmty
Top