पहले के मुकाबले राजस्व प्राप्त करने में UP ने छुई ऊंचाई- खन्ना

पहले के मुकाबले राजस्व प्राप्त करने में UP ने छुई ऊंचाई- खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के सितम्बर माह में कुल रू0 14661.89 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2021-22 के सितम्बर माह में रू0 11538.16 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह सितम्बर में गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष रू0 3123.73 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह अगस्त में मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में रु0 13024.46 करोड़ की प्राप्ति हुयी थी जो निर्धारित लक्ष्य रु0 17010.60 करोड़ के सापेक्ष 76.6 प्रतिशत है। माह सितम्बर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रु0 16285.48 करोड़ के सापेक्ष प्राप्ति 90 प्रतिशत है। इस प्रकार माह अगस्त की तुलना माह सितम्बर में रु0 1637.43 करोड़ अधिक की प्राप्ति हुयी है।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में कुल रू0 4746.57 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष सितम्बर, 2021 के माह में प्राप्ति रू0 4290.92 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में रू0 4623.30 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू0 2200.40 करोड़ थी। उन्होने बताया कि वैट के अंतर्गत माह सितम्बर, 2022 में प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रु0 2911.40 करोड़ के सापेक्ष 158.8 प्रतिशत है।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में कुल रू0 2536.38 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2021 में प्राप्ति रू0 2559.85 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 1978.84 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू0 1801.30 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 593.32 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू0 520.12 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 183.48 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू0 165.57 करोड़ थी।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 45990.43 करोड़ के सापेक्ष रू0 31490.75 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 68.5 प्रतिशत है। वैट के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के सितम्बर माह तक निर्धारित लक्ष्य रू0 15678.76 करोड़ के सापेक्ष रू0 16095.76 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 102.7 प्रतिशत है। इसी प्रकार आबकारी के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 25036.96 करोड़ के सापेक्ष रू0 18509.46 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो 73.9 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 15154.70 करोड़ के सापेक्ष रू0 12404.48 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81.9 प्रतिशत है। इसी प्रकार परिवहन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के सितम्बर माह तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू0 5144.16 करोड़ के सापेक्ष रू0 4164.18 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 80.9 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह सितम्बर तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू0 1944 करोड़ के सापेक्ष रू0 1249.91 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.3 प्रतिशत है।

epmty
epmty
Top