केंद्रीय गृहराज्यमंत्री पुत्र की नहीं हो रही इच्छापूर्ति-जेल में रो रोकर कट रहे दिन

केंद्रीय गृहराज्यमंत्री पुत्र की नहीं हो रही इच्छापूर्ति-जेल में रो रोकर कट रहे दिन

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर दिन रविवार को हुई हिंसा के मामले के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की कारागार में इच्छाओं की पूर्ति नहीं हो रही है। 8 दिन से कारागार में बंद केंद्रीय राज्य मंत्री पुत्र को ना तो बाहर का खाना मिल रहा है और ना ही सोने के लिए बिस्तर। मंत्री पुत्र को उसके साथ गिरफ्तार किए गए बाकी साथियों से अलग क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है। उसके अन्य साथी भी कारागार में अलग स्थान पर क्वारंटाइन किए गए हैं। लेकिन उनकी बैरक केंद्रीय मंत्री पुत्र से काफी दूर है।

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में कारागार में बंद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा बाहर की दुनिया को याद करते हुए रो-रोकर अपना एक एक दिन जेल के भीतर गुजार रहा है। इस समय उसके दिन बुरे गुजर रहे है। बार बार जेल के भीतर वह अपने दोस्तों से मिलने की जेल अधिकारियों से गुहार लगा रहा है। लेकिन अभी तक उसे इसकी अनुमति नहीं मिली है। 8 दिन में उसने 3 मर्तबा बाहर से खाना मंगवाने और गद्दा मंगवाने की जेल अधिकारियों से गुजारिश की है। बताया जा रहा है कि जेल अधिकारियों के पास भी बाहर से कई सिफारशी फोन केंद्रीय मंत्री पुत्र को सुविधाये उपलब्ध करवाने की बाबत गए हैं। लेकिन जेल प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई ना करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पुत्र को बाहर से खाना और गद्दा मंगवाने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कारागार में बंद आशीष मिश्रा को कई बार अपनी बैरक में रोते हुए भी देखा गया है।



epmty
epmty
Top