तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से हुई दो की मौत- तीसरा गंभीर

तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से हुई दो की मौत- तीसरा गंभीर

संभल। उत्तर प्रदेश के जिले नखासा थाना के गजरौला रास्ते पर बाइक सवार तीन लोगो को कार ने टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको उपचार हेतु चिकित्सालय में एडमिट कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार असमोली थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी भगवंत सिंह पेड़ पौधों नर्सरी मतें कुछ काम के लिये गया था। भगवंत सिंह आपने दो दोस्तों के साथ बुलंदशहर दनकौर से पेड़ पौधों की जानकारी लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान नखासा थाना क्षेत्र में संभल गजरौला रास्ते में सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगो को टक्कर मार दी। दो व्यक्ति को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा बाइक सवार भी घायल हो गया, जिसको उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय में हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।



epmty
epmty
Top