दो बाइकों की टक्कर में मासूम समेत दो मरे

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस के अनुसार अशोक केसरी (28), पूजा (32) और नैना (03) रविवार बह एक ही बाइक पर सवार होकर चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में अशोक और नैना की मौके पर मौत हो गयी जबकि पूजा गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
दूसरे बाइक पर सवार युवक घटना के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया तथा घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


वार्ता