CMO समेत स्वास्थ्य विभाग के छह अफसरों के तबादले

CMO समेत स्वास्थ्य विभाग के छह अफसरों के तबादले
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। प्रदेश में चल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों समेत आधा दर्जन अफसरों के तबादले किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर मुन्नान अख्तर द्वारा जारी की गई तबादला सूची में प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के छह अफसरों के तबादले तत्काल प्रभाव से कर दिए गए हैं। जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक फिरोजाबाद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को कन्नौज का सीएमओ बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर भेजे गए हैं। कानपुर देहात के सीएमओ डॉ राजेश कटियार को कानपुर के यू एच एम चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। मिर्जापुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार राय कानपुर देहात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं। अंबेडकरनगर के सीएमओ डॉ अशोक कुमार का तबादला अयोध्या के जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर किया गया है। शामली के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा अंबेडकर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं। तबादला आदेशों में कहा गया है कि स्थानांतरित हुए अफसर स्वतः कार्यमुक्त होकर अपनी नवीन तैनाती के पद एवं स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्य प्रमाणन शासन को उपलब्ध कराएं।

epmty
epmty
Top