किसानों को दिया प्रशिक्षण-फसलों में रोग निवारण की दी यह जानकारी

किसानों को दिया प्रशिक्षण-फसलों में रोग निवारण की दी यह जानकारी

हापुड। जनपद के कस्बा धौलाना में डाबर की सहयोगी संस्था सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसायटी संदेश द्वारा किसानों को आजीविका संवर्धन परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ हंसराज ने फसलों में होने वाले रोग व उसके निवारण सम्बन्धी जानकारी दी।

जैविक खेती, न्यूट्रीशन गार्डनिंग, वृक्षारोपण व नर्सरी मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से प्रदर्शित करके दिखाया।

कृषि विज्ञान केंद्र से आये डॉ विनीत कुमारी, डॉ अभिनव, डॉ वीरेंद्र पाल गंगवार व डॉ नीलम ने भी किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संदेश के सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानो को तकनीकी जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा दिन प्रतिदिन खेती में रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 5 गांवों के 25 किसानों ने भाग लिया। संस्था द्वारा आगे भी किसानों के लिए इस तरह के कार्यक्रम किये जाते रहेंगे।

epmty
epmty
Top