विशेष लोक अदालत के माध्यम से हजारों वादों को अन्तिम रूप से हुआ निस्तारित

विशेष लोक अदालत के माध्यम से हजारों वादों को अन्तिम रूप से हुआ निस्तारित

लखनऊ। न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/मुख्य संरक्षक, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में Negotiable Instruments Act के अन्तर्गत वादों के त्वरित निस्तारण हेतु गठित समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पहली बार 04 दिन हेतु दिनांक 26.09.2022 से 29.9.2022 तक Negotiable Instruments Act के वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत आयोजित की गयी।

सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1,26,805 वादों को चिन्हित किया गया था और इस विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायाधीशगण द्वारा 3 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया था जिसके द्वारा प्रभावी मानीटरिंग करते हुए कुल 9,473 वादों को अन्तिम रूप से निस्तारित किया गया।

epmty
epmty
Top