हीटवेव का शिकार हुए परिंदे को यातायात सहायक ने ऐसे दिया जीवनदान

हीटवेव का शिकार हुए परिंदे को यातायात सहायक ने ऐसे दिया जीवनदान
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। अपनों से बिछड़ने के बाद रास्ता भटककर चारबाग़ क्षेत्र के एक वृक्ष पर पहुँचा परिंदा हीटवेव का शिकार होते हुए सड़क पर बेसुध होकर आ गिरा। देखते ही देखते सड़क पर गिरा परिंदा बुरी तरह से फड़फड़ाने लगा। इसी दौरान यातायात सहायक ने आगे आते हुए परिंदे को उठाकर पानी पिलाया और उसकी जान बचाई।

रविवार को राजधानी के चारबाग इलाके में खड़े पेड़ के नीचे उस समय बुरी तरह से हलचल पैदा हो गई, जब पेड़ पर बैठा परिंदा हीट वेव का शिकार होने के बाद धड़ाम से सड़क पर आ गिरा।

लोगो के देखते ही देखते परिंदा मौत को सामने देखकर सड़क पर छटपटाने लगा। सड़क पर बेसुध पड़े परिंदे पर ऑटो रिक्शाओं को कन्ट्रोल कर रहे यातायात सहायक जितेंद्र गौतम की नज़र पड़ी।

जीवन पाने के लिए मृत्यु से संघर्ष कर रहे परिंदे को सड़क से उठाकर यातायात सहायक ने अपनी गोद मे लेकर पानी पिलाते हुए उसकी तृष्णा शांत किया।

कुछ देर बाद जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे परिंदे ने मौत को मात देकर जीवन पर विजय प्राप्त कर अपनी मंजिल की ओर उड़ान भरी।

परिंदे का जीवन बचाने के लिए भाग दौड़ कर रहे यातायात सहायक को देखकर सभी ने इस सराहनीय कार्य के लिए जितेंद्र की प्रशंसा की।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top