मकान खाली नहीं करने पर महिला का गोलियों से किया यह हाल

मकान खाली नहीं करने पर महिला का गोलियों से किया यह हाल

प्रयागराज। मकान खाली नहीं करने पर किराएदार महिला पर मकान मालिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां दाग दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला को 4 गोलियां मारी गई है जिससे गंभीर रूप से घायल हुई महिला को आनन-फानन में अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी अभिमन्यु शुक्ला के मकान में कई किराएदार रह रहे हैं। अभिमन्यु शुक्ला के मकान में किराए पर रह रही महिला संगीता के साथ मकान मालिक का कमरा खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को एकबार फिर किरायेदार महिला के साथ मकान मालिक का विवाद हुआ। मकान मालिक विमला शुक्ला की ओर से बताया गया है कि उनके पति अभिमन्यु शुक्ला ने महिला को गोली मार दी है। मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन किराएदार महिला मकान खाली करने को तैयार नहीं हो रही थी। उधर धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की हालत गंभीर है। महिला को गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी अभिमन्यु की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



epmty
epmty
Top