सोने चांदी के बजाय अंबेडकर की प्रतिमा को ही उखाड़ ले गए चोर

सोने चांदी के बजाय अंबेडकर की प्रतिमा को ही उखाड़ ले गए चोर

आगरा। आमतौर पर बदमाशों द्वारा मंदिर और घरों के भीतर सोने चांदी एवं नगदी की तलाश में सेंधमारी करते हुए चोरी अथवा लूट की जाती है, लेकिन फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजापुरा में धावा बोलते हुए असामाजिक तत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को ही उखाड़ अपने साथ ले गए। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब उखाड ली गई। प्रतिमा के स्थान पर नई मूर्ति लगवाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजापुरा में वर्ष 1984 के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात असामाजिक तत्वों की निगाह उक्त प्रतिमा पर टेढ़ी हो गई, जिसके चलते वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़कर अपने साथ में ही ले गए। शुक्रवार की सवेरे जब ग्रामीणों को अपने स्थान पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं मिली तो उनके भीतर आक्रोश व्याप्त हो गया। गांव वालों के साथ साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई भी मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आलोक कुमार एवं सीओ सौरभ कुमार पुलिस फोर्स को साथ लेकर गांव में पहुंचे और हंगामा काट रहे ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर ले गए असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। गांव में नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू हो गया है।



epmty
epmty
Top