इन सूफी धर्मगुरु ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में जाना बताया हराम

इन सूफी धर्मगुरु ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में जाना बताया हराम

संभल। सूफी धर्म गुरु एवं हरियाणा हज कमेटी के सदस्य ने कांग्रेस महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को हराम बताते हुए कहा है कि इसमें लोगों को शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया के ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को जायज करार देते हुए कहा है कि देश में अगले दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

संभल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सूफी धर्मगुरु एवं हरियाणा हज कमेटी के सदस्य सैयद मैराज हुसैन साबरी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाकर एक नेक काम किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हराम बताते हुए उन्होंने जुबानी फतवा जारी कर लोगों से कहा है कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो।

उन्होंने कहा है कि देश में अगले दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

पानीपत शाह विलायत के सज्जादानशीन सैयद मैराज हुसैन साबरी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस ही मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है जो कांग्रेस खुद अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी है वह भारत जोड़ने की बात कह रही है।

उन्होंने कहा है कि जो मुसलमान इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं। सांसद राहुल गांधी की पदयात्रा में जाना हराम है।

epmty
epmty
Top