राजधानी में नौसेना से सम्बंधित देश का पहला शौर्य संग्रहालय होगा- जयवीर

राजधानी में नौसेना से सम्बंधित देश का पहला शौर्य संग्रहालय होगा- जयवीर

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम के प्रवेशद्वार-5 के सन्निकट लगभग 23 करोड़ रूपये की लागत से नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। पहले इसका निर्माण पुलिस मुख्यालय के समीप होना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 21 अक्टूबर, 2023 को इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल आकर्षण के केन्द्र हैं। अब नौ सेना का संग्रहालय बनने से पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ जायेगी। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही रोजगार के नये अवसर बढ़ेगे।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती उससे संबंधित सभी उपकरण जैसे मिसाइल, टारपीडो, कैनन तथा अन्य सामानों का प्रदर्शन किया जायेगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पॉच हजार वर्ष पहले के युद्ध पोतों एवं जलयानों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी रखा जायेगा।

epmty
epmty
Top