ससुराल पहुंचे युवक ने मचाया कोहराम- पहले मारी पत्नी को गोली- फिर खुद..

ससुराल पहुंचे युवक ने मचाया कोहराम- पहले मारी पत्नी को गोली- फिर खुद..

फिरोजाबाद। ससुराल पहुंचे युवक ने कोहराम मचाते हुए मायके में रह रही पत्नी को गोली मार दी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जख्मी कर लिया। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हुए दंपति को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भिजवाया।‌ जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

रविवार को जनपद फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र के गांव खेड़ा गणेशपुर में पहुंचे आगरा के थाना एत्माद्दौला के संदीप नगर के रहने वाले रवि कुमार पुत्र रामवीर ने मायके में रह रही अपनी पत्नी वर्षा को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि रवि और वर्षा की 9 महीने पहले शादी हुई थी और पिछले कुछ महीनो से रवि की पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी। मायके वाले वर्षा दो महीने पहले अपने घर ले आए थे और उसका इलाज करा रहे थे।

रविवार को रवि अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल में पहुंचा था। कमरे के भीतर मौजूद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पहले रवि ने अपनी पत्नी वर्षा को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मारकर जख्मी कर लिया।

गोली चलने की आवाज को सुनकर वर्षा के परिवार के लोग कमरे के भीतर पहुंचे, जहां दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हुए जमीन पर पड़े हुए थे। इसी बीच मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से जख्मी हुए दंपति को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए दंपति को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, घायल पति-पत्नी सरकार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top