भाजपा के गुंडों से नही थमेंगे महिलाओं के कदम-बनेंगी प्रधान,पीएम और सीएम

भाजपा के गुंडों से नही थमेंगे महिलाओं के कदम-बनेंगी प्रधान,पीएम और सीएम

लखीमपुर खीरी। पसगंवा ब्लाक प्रमुख कांड की पीड़िताओं से मिलने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि पंचायत चुनाव में योगी सरकार की ओर से महिलाओं के चुनाव लड़ने के लोकतांत्रिक अधिकार खुलेआम छीने गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के दुव्र्यवहार, चीरहरण और हिंसा का शिकार हुई महिलाएं मेरी बहन है। मैं अपनी बहनों से मिलने के लिए आई हूं। पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गई हिंसा का शिकार हुई अपनी सभी बहनों व अन्य नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी। उन्होंने पसगंवा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद्द करने की मांग की।

शनिवार को राजधानी लखनऊ से सीधे लखीमपुर खीरी के सेमरा घाट पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वाराणसी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हुए उन पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत की तारीफ की है। जहां बडे पैमाने पर हिंसा हुई और भाजपाइयों द्वारा बम फोड़े गए। सेमरा घाट पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने तकरीबन 20 मिनट तक पसगंवा कांड में भाजपाइयों की हिंसा और दुर्व्यवहार का शिकार हुई पीड़िताओं से बात की। उन्होंने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा और बम फोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को इंगित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चीर हरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन ले। उत्तर प्रदेश में महिलाएं ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, विधायक और सांसद तथा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री बनेंगी और उन पर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को करारी शिकस्त देंगी। उन्होंने कहा कि मैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गई हिंसा का शिकार हुई अपनी सभी बहनों व अन्य नागरिकों के न्याय के लिए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी। उन्होंने पसगंवा ब्लाक प्रमुख चुनाव का परिणाम रद्द किए जाने की मांग की।

epmty
epmty
Top