सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली - किया महंगाई का विरोध

सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली - किया महंगाई का विरोध

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों के खिलाफ साइकिल रैली निकाली और देश में रोजाना बढ़ते डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्य तेलो समेत अन्य आवश्यक चीजों के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी का विरोध किया। इस दौरान सपाइयों ने किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया और नये कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग की।


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में निकाली गई साइकिल रैली का शुभारंभ सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने संगठन के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह साइकिल रैली भारतीय जनता पार्टी की दलगत राजनीति व नीतियों के अलावा बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही है और आज इस साइकिल रैली के जरिये प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूँका जा रहा है जिससे कि वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार से लोगों को छुटकारा दिलाते हुए प्रदेश में सपा सरकार बनवाई जा सके। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। साइकिल रैली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, शलभ गुप्ता, पूर्व दर्जा मंत्री महेश बंसल, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राशिद सिद्दीकी, पूर्व दर्जा मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, शलभ गुप्ता , सचिन अग्रवाल सहित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता वह छोटे-छोटे बच्चे भी सम्मिलित रहे। शहर में निकाली गई साइकिल रैली से कई जगह जाम की स्थिति बन गई। शहर में हुई भारी बरसात में साइकिल रैली से समाजवादी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जबरदस्त खासा उत्साह नजर आया और भरी बरसात के बीच साइकिल रैली निकाली गई।





epmty
epmty
Top