भरभराकर गिरी मकान की छत- मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

भरभराकर गिरी मकान की छत- मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बाराबंकी। निर्माणाधीन मकान में जर्जर छत के भरभराकर अचानक गिर जाने से वहां पर काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाए गए दोनों मजदूरों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर मजदूरों की पहचान करने में लगी है।

बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली के बंकी कस्बे में स्थित एक मकान के निर्माण को लेकर छत को गिराया जा रहा था। छत को ढहाने के काम में कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान जर्जर हुई छत भरभराकर अचानक से नीचे आ गिरी। जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए।

हादसा होते ही मौके पर मची अफरा तफरी के बीच घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे दोनों मजदूरों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि मृतक मजदूरों के बारे में केवल इतना पता चल सका है कि वह फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर उनकी सिंह के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

epmty
epmty
Top