मजदूर की बच्ची के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म- भुगतना पड़ा अंजाम

मजदूर की बच्ची के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म- भुगतना पड़ा अंजाम

औरैया। जिले के सदर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की बच्ची के साथ वहां काम करने वाले एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र के गांव भरतपुर में स्थित महादेव ईंट भट्ठा पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मजदूरी का काम करता है। वह भट्ठे पर काम कर रहा था और उसकी एक वर्षीय बच्ची वहीं खेल रही थी। उस भट्ठे पर ही काम करने वाला दरिंदा रहीश आया और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया और भाग गया।

उन्होंने बताया कि बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में नाजुक हालत देखते हुए उसे सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दरिंदे रहीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उसे कड़ी से कड़ी दिलाई जायेगी।

epmty
epmty
Top