बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी - एक की मृत्यु

बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी - एक की मृत्यु

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई इलाके में बदमाश दो युवकों को गोली मारकर फरार हो गये,जिसमें एक की मृत्यु हो गई।






पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीर मऊ माधव गांव के पास बुधवार शाम करीब सवा सात बजे बाइक सवार बदमाश पेट्रोल लेने जा रहे आकाश जायसवाल उर्फ अंशू और प्रेम नाथ सरोज को गोली मार दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गोली लगने से 26 वर्षीय आकाश जायसवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि प्रेम नाथ सरोज को गम्भीर हालत में प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि कंधई बाजार निवासी आकाश जायसवाल अपने घर पर किराना की दुकान करता था जबकि घायल प्रेमनाथ सरोज फतेहपुर में कपड़े की दुकान है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश बताया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top