बदमाशों ने किया भाजपा नेता का अपहरण- घायल कर सड़क पर फेंका

बदमाशों ने किया भाजपा नेता का अपहरण- घायल कर सड़क पर फेंका

अंबेडकरनगर। हौसला बुलंद बदमाश भाजपा नेता का कार में अपहरण कर फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने अपहृत किए गए भाजपा नेता को मारपीट कर घायल हुई अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बदमाशों की दहशत के साथ पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेजस्वी जायसवाल जिन्होंने हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान टांडा ब्लाक से प्रमुखी का चुनाव भी लड़ा था, बुधवार की देर रात अपने एक मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर चिंतोरा स्थित अपने घर जाने के लिए बस स्टेशन इलाके से निकले थे। टांडा नगर में थिरूआ पुल को पार करते ही कार में सवार होकर आए बदमाशों ने भाजपा नेता को रोका और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल के साथ हो बदमाशों द्वारा की की जा रही मारपीट को देखते ही साथ जा रहा युवक डर के मारे मौके से भाग गया। इसके बाद बदमाशों ने भाजपा नेता का अपहरण कर लिया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर वहां से भाग निकले। भाजपा नेता के अपहरण की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने सक्रिय होते हुए भाजपा नेता का अपहरण कर फरार हुए बदमाशों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। चारों तरफ की गई नाकेबंदी के कुछ देर बाद ही भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल अकबरपुर टांडा मार्ग पर गांव सददरपुर के निकट सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हुए मिले। भाजपा नेता को तुरंत ही सीएससी में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पर टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता भी अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान बड़ी तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता तेजस्वी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस द्वारा मामले की तह तक जाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगाली जा रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा है कि इस मामले में गहनता के साथ छानबीन कराई जा रही है जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

epmty
epmty
Top