बदमाशों ने दिया परिवार को डबल जख्म- दादा और पोते की गोली मारकर हत्या

बदमाशों ने दिया परिवार को डबल जख्म- दादा और पोते की गोली मारकर हत्या

बागपत। जनपद के थाना खेकड़ा इलाके के गांव के रहने वाले दादा और पोते खेत से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से 14 खोखे कारतूस बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना खेकडा क्षेत्र के बसी गांव निवासी 80 वर्षीय किसान सतसिंह अपने 20 वर्षीय पौत्र मंदीप के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर गन्ना लेने गए थे। वापस लौटते समय बसी महरमपुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों ने दादा-पोते पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इनकी कोई पुरानी रंजिश है, जिसके चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को घटनास्थल से 14 खोखे कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सतसिंह के बेटे ऋषिपाल की 2 साल पहले जिला कारागार में एक बदमाश ने हत्या करवा दी थी। पुलिस को शक है कि इसी मामले में दादा-पोते की हत्या की गई है। पुलिस घटना के संबंध में कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

epmty
epmty
Top