सहालक के चलते विभाग की हुई आय में वृद्धि- मिनिस्टर

सहालक के चलते विभाग की हुई आय में वृद्धि- मिनिस्टर

लखनऊ। शादी/विवाह की सहालक के चलते परिवहन निगम की आय में वृद्धि हुई है जो अभी और अधिक बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और अधिक परिश्रम करंे और अधिक से अधिक आय अर्जित करें।

दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ऑफ रोड बसों की संख्या न्यूनतम रखें तथा अधिक से अधिक कि0मी0 अर्जित करंे एवं चालक परिचालक की उपस्थिति भी सुनिश्चित करायें, जिससे बसों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा है कि सेवाओं का स्थगन न होने पाए। परिवहन निगम लोगों को अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराएं, इसके प्रयास निरंतर किए जाएं।

epmty
epmty
Top