पांच मोर की मौत से फिरोजाबाद में मचा हड़कंप

पांच मोर की मौत से फिरोजाबाद में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी बन्ना में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। मृत मोरों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस ने यहां कि नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी बन्ना में शुक्रवार को पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी जिनमें चार मादा मोर भी है। राष्ट्रीय पक्षी की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर मृतक मोरों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभंजन शुक्ला ने कहा कि अत्यधिक ठंड होने के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में मोरों में निमोनिया की पुष्टि हुई है।

वार्ता



Next Story
epmty
epmty
Top