हैंडपंप में उतरा करंट ले गया महिला समेत दो की जान- तीन गंभीर

हैंडपंप में उतरा करंट ले गया महिला समेत दो की जान- तीन गंभीर

गोरखपुर। हैंडपंप में उत्तरा करंट एक महिला की जान लेकर चला गया, उसे बचाने की कोशिश में तीन महिलाएं गंभीर रूप से करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादसा होते ही कई घरों में कोहराम मच गया। उधर एक अन्य स्थान पर पानी के मोटर में करंट उतर जाने से एक युवक की भी जान चली गई है।

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में 88 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी स्वर्गीय जयनाथ पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। उसके पाइप में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही महिला ने हैंडपंप को हाथ लगाया वैसे ही वह करंट से चिपक गई। उसकी चीख-पुकार को सुनकर उसे बचाने के लिए दौड़ी बीना देवी पत्नी रमेश साहनी, कौशल्या पत्नी जय हिंद साहनी तथा इसरावती पत्नी जीतन साहनी भी करंट की चपेट में आ गई।

गंभीर स्थिति के चलते मौके पर पहुंचे परिजन किसी तरह से चारों को उठाकर गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में गए। जहां डॉक्टरों ने बर्फी देवी को मृत घोषित कर दिया है। गंभीर रूप से झुलसी तीन अन्य महिलाओं का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर हरपुर बुदहट क्षेत्र के सुरवलिया निवासी रामजतन जब खेत से लौटने के बाद नहाने के लिए पानी की मोटर चालू करने लगा तो मोटर में उतरे करंट ने उसे जोरदार झटका दिया गंभीर स्थिति के चलते परिवार के लोग रामजतन को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घर के भीतर बुरी तरह से कोहराम मच गया है।

epmty
epmty
Top