दुल्हन एक बारात आई दो- एक ने पहनाई वरमाला- दूसरे संग विदाई

दुल्हन एक बारात आई दो- एक ने पहनाई वरमाला- दूसरे संग विदाई
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है,जहां पर एक दुल्हन की दो-दो बारात पहुंच गई। बारात में एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरे दूल्हे के साथ विदाई हो गई।

अब जब इतना हो गया तो हंगामा होना ही था। दुल्हन की विदाई होने से नाराज पहला दूल्हा क्रोधित हो उठा और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला जनपद एटा के कोतवाली देहात के गांव का है। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वहीं दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची थी।

एक दुल्हन की दो-दो बारात से आने से सभी लोग हैरान नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हे के साथ जयमाला पढ़ चुकी थी। मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी करा दी गई। हंगामे के बाद सभी बाराती चले गए।

दूसरा दूल्हा यानी जो बारात लेकर जिन्हैरा गांव से पहुंचा था। उसके साथ दुल्हन की विदाई कर दी गई। दुल्हन की विदाई होने से नाराज पहले वाला दूल्हा अपने घर पहुंचने की बजाय कोतवाली पहुंच गया। साथ साथ ही डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया। दोनों में बात चल रही थी। बताया जा रहा है कि एक पक्ष अब दुल्हन के घर वालो को दिए गए सामान को वापस करने की मांग कर रहा है।

चर्चा यह भी हो रही है कि लड़की के पिता ने दो जगह बेटी की शादी तय की थी। वहीं इस मामले में एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया मामले में कोतवाली देहात आए थे और तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्र में एक दुल्हन की दो बारात आने से तमाम तरह की चर्चाएं चल रही है। कई लोग दो-दो बारात आने के बाद बोल रहे हैं कि दुल्हन की उम्र काफी कम है। चर्चा हो रही है कि लड़की के परिजन शादी के नाम पर कई जगह ठगी कर चुके हैं। बहरहाल पुलिस की टीमें अब इस मामले की जांच कर रही है। नतीजा जो भी हो लेकिन हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई है कि पुलिस आखिर किस नतीजे पर पहुंचेगी।

epmty
epmty
Top