माता-पिता से अलग रहे रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला-मचा कोहराम

माता-पिता से अलग रहे रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला-मचा कोहराम

बांदा। माता-पिता से अलग रह रहेयुवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक के शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में 35 वर्षीय अशोक कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सवेरे के समय मॉर्निंग वॉक एवं दिशा शौच के लिए जंगल में गए ग्रामीणों ने जब अशोक कुमार के शव को पेड़ पर लटके हुए देखा तो वह अचंभित हो गए। यह बात थोड़ी ही देर में गांव भर में फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, उसके एक बच्ची भी है और वह अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। बेटे की असमय मौत से गमजदा पिता दुर्गा आखर ने बताया है कि उसके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी या झगड़ा फसाद भी नहीं था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




epmty
epmty
Top